SAMASTIPUR : जनता दल(यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.सी.पी. सिंह,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,अंकित तिवारी एवं प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार "बिट्टू" के द्वारा युवा जनता दल (यू.) के पूर्व जिला अध्यक्ष सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ.अंजनी कुमार कुशवाहा के जनताओं के प्रति प्रेम और पार्टी के प्रति निष्ठा देखते हुए दुबारा युवा जद(यू.) का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष उत्पन्न हो गई। साथ ही बधाई का तांता लग गया।वहीं विभूतिपुर विधानसभा के युवाओं में काफी हर्ष देखी गई। वहीं पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ.अंजनी कुमार कुशवाहा काफी संघर्षशील व्यक्ति हैं।उनकी अच्छी एवं सच्ची छवि से हर कोई वाकिफ है।
उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। वहीं प्रखंड के कल्याणपुर समर्था निवासी मीडिया सेल जिला संयोजक राजीव मिश्रा,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष तरुण सिंह,युवा नेता अमर सिंह,जिला प्रवक्ता सह जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,छात्र जदयू जिला सचिव पुरुषोत्तम कुमार चौधरी,कैलाश प्रसाद सिंह,यूनुस खान,गुलशन कुमार सहित प्रखंड के सभी जदयू कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट