SAMASTIPUR : जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज हो गई है। संक्रमण धीरे-धीरे विस्फोटक रूप अख्तियार करता जा रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों कोरोना संक्रमित 21 नए मरीजों की पहचान की गई है। इसको लेकर 4347 लोगों की जांच कराई गई थी।
इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 220 हो गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 211 व शहरी क्षेत्र के 9 लोग शामिल है। सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल 45 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना की चेन को तोड़ने को लिए सभी को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा।