2021/04/10

समस्तीपुर में कोचिग संस्थानों की जांच को पहुंची शिक्षा विभाग की टीम, मचा हड़कंप

SAMASTIPUR : कोविड-19 संक्रमण के कारण शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह शहर के दर्जनों कोचिग संस्थानों में पहुंच कर जांच की। जांच की भनक पहले से ही लगने के कारण अधिकतर संस्थानों में ताला लटका मिला। कुछ संस्थानों में शिक्षक ऑनलाइन पढ़ा रहे थे। 

हालांकि छात्र-छात्राओं को पूर्व से जानकारी नहीं मिलने के कारण सभी कोचिग के बाहर खड़े मिले। टीम ने जब उनसे जानकारी ली तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद सभी छात्र वापस लौट गए।

विदित हो कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर 18 अप्रैल तक शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है। इसका सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर शिक्षा विभाग अब चौकस हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी बीरेंद्र नारायण ने अधिकारियों व कर्मियों को जांच करने की जवाबदेही दी है। विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गया। 

कोरोना संक्रमण से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए शहर के गली-मोहल्ले में संचालित कोचिग संस्थान में जांच को पहुंची टीम कके लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लोगों ने जांच टीम से अन्य जगहों पर भी बंद कराने के बाद यहां के शिक्षण संस्थान बंद कराने को कह रहे थे। कुछ तो चुनाव में होने वाली भीड़ का भी उदाहरण दे रहे थे। जांच टीम के सदस्यों के मास्क नहीं पहने रहने के कारण भी काफी फजीहत झेलनी पड़ी।

Source -Dainik Jagran