SAMASTIPUR : जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज हो गई है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों कोरोना संक्रमित 28 नए मरीजों की पहचान की गई है। इसमें सिविल सर्जन, न्यायिक कर्मी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा की महिला कर्मी शामिल रहे। इसको लेकर 4273 लोगों की जांच कराई गई थी। जबकि, 32 संक्रमित लोग स्वस्थ हुए है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 195 हो गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 186 व शहरी क्षेत्र के 9 लोग शामिल है।
सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल 45 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वरीय चिकित्सक ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए दोनों टीका लिया था। टीका लेने के बाद कोरोना संक्रमित होने से लोग ज्यादा हैरान है। इससे पहले सदर अस्पताल के लिपिक भी वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित हो चुके है।
कंटेनमेंट जोन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन कराने के साथ-साथ माइकिग कराकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मचारियों की चिता बढ़ गई है।