PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक हृदयविदारक वारदात की जानकारी मिल रही है। कंकड़बाग कॉलोनी के मलाही पकड़ी मुहल्ले में एक शख्स ने अपने ही बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। हालांकि आरोपित पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अपने छह साल के बेटे की आरोपित ने गला दबाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने रात भर हाथ पैर बांधकर बेटे को बुरी तरह पीटा।
सुबह बहन ने देखा कि भाई गिरा पड़ा है तो धीरे-धीरे आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई और उसके घर भीड़ जुट गई।