2021/04/23

बिहार : लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर कोच‍िंंग संचालक ने द‍िया धोखा,आशिक बोला-अब कोई और ढूंढ लो

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहां दो साल तक कोच‍िंंग संचालक और युवती के बीच प्रेम संबंध रहने के बाद प्रेमिका ने शादी की बात कही तो प्रेमी बोला-अब कोई और ढूंढ लो। युवती नाराज होकर हंगामा करने लगी, फ‍िर भी कुछ न‍िष्‍कर्ष नहीं न‍िकला तो कार्रवाई के ल‍िए ठान ली। 

बता दें क‍ि तुर्की ओपी के एक गांव की युवती के साथ वैशाली जिले के भगवानपुर थाना के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाया। अंत में उस युवक ने पीडि़ता से शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपित युवक कोचिंग संचालक बताया गया है। 

शादी से इनकार करने के बाद पीडि़ता ने तुर्की ओपी में इसकी लिखित शिकायत कर कोचिंग संचालक राजगीर राय के पुत्र सनोज कुमार को आरोपित किया था। 

पीडि़ता ने दो साल तक यौनशोषण करने का आरोप कोचिंग संचालक पर लगाया था। तबसे आरोपित फरार चल रहा था। गुरुवार को ओपी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि ओपी प्रभारी रामविनय कुमार ने की है।