खबर के मुताबिक, इन 23 लोगों में 14 युवतिया हैं. वहीं, इस कार्रवाई में पुलिस ने स्पा सेंटर से काफी तरह की आपत्तिजनक वस्तुंए बरामद की हैं.
बताया जा रहा है कि पुलिस को पिछले काफी दिनों इस स्पा सेंटर के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी. लगातार अनैतिक गतिविधओं होने की शिकायत पर पुलिस ने मामलें को गंभीरता से लेते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर पुलिस की विशेष टीम को गठित किया गया था. बीते दिन देर शाम 7 बजे पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की. इस दौरान काफी अफरातफरी मच गई.
पुलिस की जांच में जो बात सामने आयी वो ये कि स्पा की आड़ में ये लोग पिछले 2 साल से सेक्स रैकेट चल रहे थे. ये लोग दिल्ली से लेकर नोएडा, हरियाणा समेत अन्य शहरों से युवतियों को बुलाते थे.
पुलिस ने बताया कि, इस वक्त टीम हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों के नाम और पते जुटाने में लगी है. पुलिस के मुताबिक इन पकड़ी गई युवतियों में दो नाबालिग भी हैं. पुलिस ने मामले में और जानकारी देते हुए बताया कि, स्पा सेंटर में आने वाले प्रति ग्राहक से 5 से 6 हजार रुपये वसूले जाते थे. फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है. वहीं, पुलिस ने सेंटर से मोबाइल, लैपटॉप और आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त कर ली हैं और पकड़े गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.