SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर उत्तर पंचायत वार्ड 3 निवासी सूर्य देव महतो के लगभग 10 वर्षीय पुत्री रंजना कुमारी की मौत कापन चौर पोखर में डूबने से हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत बच्ची की मां उर्मिला देवी कापन चोर में गेहूं कटाई के लिए गई थी।
बच्ची अपने छोटा भाई कृष्ण कुमार के साथ मां के पास जा रहा था इसी बीच घर से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर रास्ते में जेसीबी से कटा पोखर में मछुआरा मछली मार रहा था वहीं रंजना देखते-देख पोखर में ढुलक गई और गाड़ी पानी में चली गई। इसकी जानकारी छोटा भाई कृष्ण कुमार ने अपने घर पर दी।
जब तक परिजनों ने सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक घंटों भर समय बीत चुका था वहीं ग्रामीणों के अथक प्रयास से रंजना को पानी से बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस तरह की घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट