2021/04/28

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : टेंपो- बाइक की जोरदार टक्कर में 2 वर्षीय बच्ची की मौत

SAMASTIPUR :  जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा के सीवान चौक से पश्चिम गाछी के पास टेंपो और बाइक की जोरदार टक्कर में टेंपो सवार यात्री मां-बेटी जख्मी हो गई। 

जिसमें 2 वर्षीय बच्ची की मौत ईलाज के क्रम में हो गई। मृतक बच्ची की पहचान बेलसंडी डीह निवासी चन्दन सहनी की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गई। उसकी मां भारती देवी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

 जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बेलसंडी डीह निवासी चंदन सहनी की पत्नी भारती देवी विगत 27 अप्रैल मंगलवार की संध्या अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर आ रहीं थी। वहीं अंगारघाट चौक से टेंपो से होकर बेलसंडी डीह लौट रही थी। उक्त टेम्पू सुखला नाम का व्यक्ति चला रहा था। 

गाड़ी तेज रफ्तार में थी। गाड़ी जैसे ही सीवान चौक बेलसंडी तारा के समीप पहुंची एकएक बाइक से टक्कर हो गई। जिससे टेंपो सड़क पर ही पलट गई। घटना में भारती देवी और सोनाक्षी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर पहुंचाया गया। 

जहां ईलाज के क्रम में सोनाक्षी को मृत मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी भारती देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। वही गाँव मे आपसी पंचायत विफल होने पर मृतक के परिजन बच्ची के शव को लेकर थाना पहुचे।

 जहाँ पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम में भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने बताया कि मृतका के दादा फूलो सहनी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट