SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत भरपुरा पटपाड़ा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 में नदी के किनारे बसे करीब आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गया। घर में सोए हुए अवस्था मे आग की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत आग में झुलसने से हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर में परिवार के लोग गेहू कटनी करने के बाद घर आकर खाना बनाकर स्नान करने नदी में गए थे।
इसी बीच खाना बनाते वक्त आग की चिंगारी बुझनें से छूट गया।जो उनके घर के चिराग को अपनी ज्वाला में ले लिया। वह चिंगारी अचानक भयावह रुप ले लिया। जब तक लोग समझ पाते तब तक आग का रूप इतना तेज हो गया कि आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गया। इसी बीच घर में सोया हुआ बालक आग की चपेट में आ गया।
बालक की एक भी नहीं चली। बालक आग में झुलसकर तड़प-तड़प कर जलकर मौके पर मौत हो गई।इसकी जानकारी अग्निशामक को दिया गया। अग्निशामक जब तक वहां पहुंच कर एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए थे।
मृतक बालक की पहचान भरपुरा निवासी बसंत साह का 10 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार के रुप मे किया गया। वहीं बसंत साह के घर से उठी आग क्रांति देवी,शीतल शाह,रामा महतो, बिलट महतो,रवि महतो सहित अन्य लोगों के घर भी जलकर खाक हो गए। जिसमें कपड़ा, गहना एवं अन्य सामान भी जले। बच्चे के मौत की खबर तब लगी जब लोगों ने आग पर काबू पाया। तो देखा कि घर में एक बच्चा जला हुआ है।
बालक के अधजले शव को देख मृतक की माँ आरती देवी एवं पिता बसंत साह का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक 2 भाई 1 बहन में सबसे बड़ा था। वही बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया। लोगों में चर्चाएं हो रही थी कि नदी के पेट में बसा हुआ है व्यक्ति मेहनत मजदूरी कर कमाता खाता है।
पानी के निकट रहकर आग से जलकर मौत हो गई। मृतक के पिता बसंत मंदबुद्धि का भी बताया जाता है। सभी अपने बच्चे को घर में छोड़कर मेहनत मजदूरी करके खाना बनाकर चूल्हा में आग के चिनगारी छोर कर नदी में स्नान करने चले गई थी। वह आग की चिनगारी घर की चिनगारी को बता दिया।
इस घटना को लेकर स्थानीय समाजसेवी विजय झा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामाधार चौधरी सहित अन्य लोगों ने इस घटना से आहत परिवार को सांत्वना दिलाते हुए सरकार से मुआवजा की मांग की। थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। वहीं सीओ आदित्य विक्रम ने बताया कि हल्का कर्मचारी को निर्देशित किया गया है। हल्का कर्मचारी के द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
फिलहाल राहत किट पीड़ित परिजनों को दिया जाएगा। वहीं स्थानीय मुखिया भगवान लाल शाह ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए देने की बात कही।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट