PATNA : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भोजपुरी फिल्म में अभिनेत्री बनने का सपना लेकर पटना पहुंची एक युवती के साथ इतना बुरा हुआ कि वह कल्पना भी नहीं कर सकती थी। यहां आने के बाद उसे फिल्म में काम तो नहीं मिला, जिंदगी भर का गम जरूर मिल गया।
थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि पुलिस मामले के हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। आरोपित प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रेमिका ने इस संबंध में बताया कि वह भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए पटना आई थी।
काम ढूंढने के चक्कर में वह पटना बोचाचक में रहने लगी। इस दौरान आवाजाही के दौरान उसका परिचय बिक्रम के अराप गांव निवासी ऑटो चालक के साथ हुआ।
ऑटो चालक ने उसे अपने झांसे में ले लिया। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा। ऑटाे ड्राइवर युवती को शादी का प्रलोभन दिया और शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। यह सिलसिला तीन महीने तक चला।