2021/03/16

समस्तीपुर में फिर मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोली मारकर की हत्या ,पुलिस जांच में जुटी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी।

ताजा मामला हसनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के समीप की हैं ।बताया जा रहा हैं कि कालिका ईंट चिमनी पर अज्ञात अपराधियों ने चिमनी पर रह रहे रात्रि प्रहरी ब्राहदेव पासवान
को गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुँची और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।घटनास्थल पर कई खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब 1 बजे बाइक पर सवार होकर आए 6 की संख्या में अपराधियों ने  ईंट भट्ठा  पर  फायरिंग शुरू कर दी. भट्ठा पर सो रहे मजदूर गोलियों की आवाज सुनकर अंधेरे में जान बचाकर भागने लगे.

ईंट भट्ठा पर नाइट गार्ड के तौर पर काम करने वाले ब्रह्मदेव पासवान जबतक कुछ समझ पाता उससे पहले उसे अपारधियों ने गोलियों से भून दिया. उसे चार गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.  

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. फिलहाल हत्या की वजह का खुलासा नही हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल  बना  हुआ है.