2021/03/16

बड़ी खबर : समस्तीपुर में मर्डर,गला दबाकर युवक को मार डाला,पुलिस मामले की जांच में जुटी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम वार्ड पांच निवासी चौधरी अजय शंकर सिंह के पुत्र 32 वर्षीय ठाकुर चंद्रशेखर सिंह उर्फ सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर- कुसैया सड़क पर पुलिया के पास  एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या पीट-पीट व सिर कुचल कर किया गया है।

घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मथुरापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने घटनास्थल की छानबीन की।

मृतक के पास पर्स से जेल मुक्ति से संबंधित एक कागज भी प्राप्त हुआ। स्वजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के गले में गहरे जख्म के निशान हैं। 

ग्रामीणों को अनुमान है कि कहीं अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को लाकर यहां फेंक दिया।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी विकास बर्मन ने बताया कि सन्नी पर कई मामले दर्ज हैं। हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।