2021/03/31

समस्तीपुर : भारत का छात्र फेडरेशन( SFI )के हसनपुर कमिटी का किया गया गठन

SAMASTIPUR :  जिले के हसनपुर प्रखंड में भारत का छात्र फेडरेशन(एसएफआई) का अंचल कन्वेंशन देवधा स्थित एक निजी विद्यालय में जिला मंत्री आनंद कुमार,जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार,जिला कमिटी सदस्य चंदन कुमार,पूर्व जिला मंत्री सह बिहार राज्य कमिटी सदस्य संतोष कुमार सिंटू के प्रवेक्षण में हसनपुर प्रखंड कमिटी का गठन कार्य संपन्न हुआ। 

इस दौरान जिला मंत्री आनंद कुमार ने वर्तमान में शिक्षा नीति एवं बेरोजगारी पर चर्चा करते हुए केंद्र व रज्य सरकार घेरा।उन्होंने कहा कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवधा में बिना शिक्षक का विद्यालय चलना सरकार की शिक्षा के प्रति दोहरी नीति को दर्शाता है।इस कन्वेंशन में 21 सदस्य संयोजन कमिटी का गठन किया गया।

अंचल संयोजक छोटू कुमार भारद्वाज,सहसंयोजक कुंज बिहारी,नीरज कुमार,नितीश कुमार,चिन्मय प्रकाशएवं राजीव कुमार,मीडिया प्रभारी मुरारी कुमार,दिलखुश कुमार एवं राहुल कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार,सुमन कुमार एवं पांडव कुमार सहनी चुने गए।

वहीं इस संयोजन कमिटी के सदस्य में विकास कुमार मलिक,अंकित कुमार,विकास सहनी,शिवम कुमार सहनी,अरविंद कुमार,राजीव कुमार,मनीष कुमार सहनी,नीरज कुमार एवं गोलू कुमार चुने गए।

इस मौके पर भरत कुमार,हरिओम कुमार,रोशन कुमार,अनिल कुमार साह,अमरेश कुमार,कृष्ण मुरारी,प्रवीण कुमार,छोटू कुमार,अरविंद गुप्ता,कन्हैया कुमार सहित सैंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट