SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 3 बंगला टोला निवासी नूनू सिंह के 45 वर्षीय पुत्र शिव कुमार सिंह की मौत इलाज के दौरान हरियाणा करनाल के गोरण्डा में हो गई।
मृतक के पुत्र राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिता शिव कुमार सिंह हरियाणा राज्य के करनाल गोरण्डा में धान के छिलके के गाड़ी पर मजदूरी का काम करते थे।
जो होली के दिन स्थानीय शरारती लोगों ने साज- बाज के साथ मेरे पिताजी के रूम पर आया और खाने- पीने के लिए 500 रूपया मांग किया।नहीं देने पर लोहे की रॉड से प्रहार कर सिर फार दिया। जिसे स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जिसे अंत परीक्षण के बाद शव को विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी तारा पंचायत के बंगला टोला वार्ड संख्या 3 निजी आवास पर लाया गया। वहीं शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
मृतक तीन भाई शिव कुमार सिंह,राजकुमार सिंह और उमेश कुमार में बड़ा भाई था। वहीं इस घटना से माता ललिता देवी,पिता नुनु लाल सिंह,पत्नी मंजू देवी,पुत्री विभा कुमारी,निशा कुमारी,पुत्र राजीव कुमार,रंजन कुमार सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट