PATNA : बिहार के पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते माह शादी की नीयत से बहला फुसलाकर 22 वर्षीया एक युवती के अपहरण करने और फिर उसे बंधक बना जान से मारने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है।
युवती की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पुलिस से अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी को शादी की नीयत से एक गांव की 22 वर्षीया एक युवती को अरवल जिला के कुर्था थाना के रोगंज गांव के मुगलाल यादव के पुत्र रंजय कुमार ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया।
इसके बाद युवती के स्वजन उसकी तलाश करने लगे। गुरुवार को पुत्री ने फोन कर उसे बताया शादी की नीयत से उसका अपहरण करने के बाद आरोपी ने उसे एक कमरे में बंधक बना रखा है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पुत्री के फोन आने के बाद उसकी मां थाना पहुंची और अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई ।