बताया जा रहा हैं कि 13 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था नलजल टंकी। बरौली के देवापुर वार्ड नम्बर 06 का मामला हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा हैं।ध्वस्त टंकी का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मामला बीती रात करीब साढ़े 9 बजे का है जब तेज धमाके के साथ इस टावर पर रखे दो पानी टंकी जमीन पर गिर गए.
जमीन पर गिरते ही आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं. जानकारी के मुताबिक बरौली प्रखंड के देवापुर पंचायत के वार्ड नम्बर 06 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नलजल का कार्य कराया जा रहा है.
ग्रामीण नलजल योजना में घटिया सामग्री का इस्तेमाल और घटिया निर्माण को जिम्मेदार ठहरा रहे है.
लोगों ने बताया की इस पानी टंकी के निर्माण में धांधली बरती गयी है और मोटे कमीशन के बदले ऐसे टंकी का निर्माण कराया जाता है जिसकी वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं.पानी टंकी धराशायी होने की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है साथ ही पीएचईडी विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.