DESK : UP से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मामला रविवार का है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
आरोप है कि शादी समारोह में डांसर से ऑन डिमांड डांस कराने को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अभी प्राथमिकी दर्ज की है।
यह पूरा मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर जोलाहनपुरवा गांव का है। यहां एक ग्रामीण के घर रविवार को बारात आई थी। बारात में डीजे वाहन के साथ महिला डांसरों को भी लाया गया था।
इस दौरान डांस करने को लेकर ग्रामीणों और बारातियों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
मारपीट में 6 लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही देहात कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कोतवाल ने बताया कि किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।