SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली टोला हहिया गांव में दरवाजे पर लगा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरों ने चोरी कर लिया हैं।
हसनपुर थाना क्षेत्र के सहदेव यादव पिता विनो यादव ग्राम भड़वाड़ा थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर का निवासी हैं जो उनका बाइक चोरी हो गई।
बीते 4 मार्च 2021 रात में सहदेव यादव अपने घर से महुली टोले हहिया रोसड़ा में रामाधार यादव के घर मुंडन का भोज खाने अपनी ही एच एफ डीलक्स मोटर साईकल जिसका निबंधन संख्या BR 09AB6640 चेचिस नंबर MBLHAR053J9H30095 इंजन नंबर HA11EPJ9H06643 है रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया ।
गाड़ी दरवाजे पर लगा हुआ था।कोई अज्ञात युवक ने सहदेव यादव का मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। भरवाड़ा निवासी सहदेव यादव ने बताया गाड़ी चोरी होने के बाद काफी खोजबीन किया नहीं मिला तो रोसड़ा थाना में इसके लिए आवेदन दिया बावजूद इसके मोटरसाइकिल की बरामदगी नहीं हुई है।
4 दिन बीत जाने के बाद भी मोटरसाइकिल का अता पता नहीं चल पाया है रामदेव यादव ने लिखित शिकायत रोसड़ा थाना को दिया बावजूद इसके मोटरसाइकिल बरामद नहीं किया जा सका है।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट