PATNA : पटना पुलिस ने साढ़े तीन साल से फरार चल रहे हत्यारे बशीर मलिक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
प्रेमिका के पति की हत्या के आरोपित बशीर मलिक को शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को खगौल से गिरफ्तार कर लिया। वह समनपुरा का निवासी है। 19 नवंबर 2017 को बशीर ने असी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मामले में महिला की गिरफ्तार हो चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपित बशीर दिल्ली भाग गया था।
हाल के दिनों में लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी ने मामले में आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसके बाद शास्त्रीनगर थानेदार राम शंकर सिंह ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
छानबीन में पता चला कि वह पिछले कुछ दिनों से खगौल में छिपकर रह रहा है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ हुई और फिर जेल भेज दिया गया।