KHAGARIA : खगड़िया जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।
खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नगर में प्रिंसिपल पति ने क्लर्क पत्नी को घर में बंद कर बेरहमी से पीटा। डर के मारे पत्नी रात भर दूसरे के घर में रही। रविवार सुबह जब वह आई तो पति ने बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। रेणु देवी ने बताया कि शनिवार को मामूली बात पर उसके पति बकझक करने लगे। विरोध किया तो पति ने जमकर पिटाई कर दी
इसके बाद महिला ने किसी तरह पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और महिला को कमरे से बाहर निकाला। पीड़ित महिला रेणु कुमारी सदर अनुमंडल कार्यालय में क्लर्क हैं, जबकि पति अरुण कुमार बेलदौर प्रखंड के मध्य विद्यालय रोहियामा में प्रिंसिपल है।
महिला को छुड़ाने के लिए जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसका पति वहीं मौजूद था। एक पुलिसकर्मी ने अरुण कुमार को कमरा खोलने के लिए कहा तो उसने बताया कि उसके बेटा अपनी मां को घर में बंद कर कहीं चला गया है और चाबी भी उसी के पास है।
इसके बाद पुलिस उसके बेटे के आने का इंतजार करती रही है। एक घंटे बाद जब उसका बेटा नहीं आया तो पुलिस ने अरुण कुमार को जमकर फटकार लगाई और हिरासत में लेने की बात कही। डर के मारे अरुण कुमार ने चाबी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को कमरे से बाहर निकाला।महिला ने पुलिस ने अपने पति पर कार्रवाई करने की मांग की है।