2021/03/24

दरोगा पर रेप का आरोप,FB से दोस्ती के बाद लड़की से हुआ प्यार, शादी का झांसा दे बनाया संबंध

DESK : हजारीबाग की युवती ने सरायकेला के आदित्यपुर थाने में पदस्थापित दारोगा अनिल कुमार मेहता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

इसे लेकर इचाक थाने में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि 2018 में फेसबुक के जरिए इचाक निवासी अनिल से उसकी दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गया।

इसके बाद अनिल उसे रांची स्थित पुलिस कॉलोनी और हजारीबाग स्थित मौर्या कॉलोनी में ले गया और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। तीन साल से वह उसका शोषण कर रहा है। जब भी शादी करने की बात कहती, वह टाल देता। 

जब उसने दबाव बनाया तो अनिल ने कहा कि 10 लाख रुपए देने पर ही वह उससे शादी करेगा। इधर, आरोपी दारोगा अनिल ने कहा- युवती साजिश के तहम मुझे फंसाने की कोशिश कर रही है।