2021/03/24

जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी,फिल्मी स्टाइल में आशिक ने लड़की के मांग में सिंदूर भरा,7 साल से चल रहा महोब्बत

DESK : झारखंड के चतरा से खास खबर है। यहां चतरा जिले में बिना शुभ मुहूर्त वैवाहिक लग्‍न के एक प्रेमी जोड़ा भगवान को साक्षी मानकर एक-दूजे का हो गया। इस जोड़े के बीच पिछले 7 साल से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था।

न लग्न न बाराती, न बैंड की धून ना ही सात फेरे। बस घर से निकले और एक धार्मिक स्थल पहुंचे। लड़के ने लड़की की मांग भरी और हो गई शादी! जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी! ये कहावत मंगलवार को चरितार्थ हुई। 

एक प्रेमी युगल के फिल्मी स्टाइल में की गई शादी यहां चर्चा का विषय बना हुआ है। गिद्धौर गांव के प्रेमी युगल ने मंगलवार को शादी रचाई है। सदर प्रखंड के तपेज बाबा स्थित देव स्थान में प्रेमी युगल ने ईश्वर को साक्षी मान विवाह बंधन में बंध गए।

जानकारी के अनुसार गिद्धौर गांव के उदय दांगी के 24 वर्षीय पुत्र आशीश कुमार व इसी गांव के अशोक दांगी की 22 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी ने प्रेम विवाह की। बच्चों के जिद के आगे दोनों तरफ के परिजनों ने भी इस विवाह की मंजूरी दे दी। 


आशीष संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग में बीए का छात्र है। वहीं युवती चतरा कालेज में बीए की छात्रा है। दोनों के बीच 7 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

मामले की जानकारी मिलने पर लड़का पक्ष से युवती पक्ष की तरफ विवाह का प्रस्ताव रखा गया। जिसे लड़की पक्ष के लोगों ने अस्वीकार कर दिया। जबकि युवती इसी लड़के से विवाह रचाने पर अड़ी थी। 

मंगलवार को दोनों ने घर से निकले व और तपेज बाबा परिसर में विवाह रचाया। विवाह के बाद युवक घर पहुंचा तो परिजन अवाक रह गए। बाद में परिजनों ने दोनों का स्वागत किया व अन्य रस्म अदायगी की।