तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार जी को पता होना चाहिए कि सरकारें बदलती हैं। कल विधानसभा के अंदर विधायकों के साथ दुर्व्यवहार हुआ और मारपीट की गई।
अगर नीतीश कुमार ने इस घटना के लिए माफी नहीं मांगी, तो हम शेष कार्यकाल (पांच साल) के लिए विधानसभा का बहिष्कार कर सकते हैं। 'निर्लज कुमार जी' ने सारी शर्म खो दी है।'
Nitish Kumar Ji should know that governments change. MLAs were abused and beaten inside the Assembly yesterday. If Nitish Kumar does not apologise for the incident, we may boycott the Assembly for the remaining tenure. 'Nirlaj Kumar Ji' has lost all shame: Tejashwi Yadav, RJD pic.twitter.com/44JU9Cv7VP
— ANI (@ANI) March 24, 2021
राजद नेता ने कहा कि पूरा देश नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहा है। मगर वे चुप्पी साधे हुए हैं। अनुकंपा के आधार पर मुख्यमंत्री बनें नीतीश ज्यादती करवा रहे हैं और विधायकों को पिटवा रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि कोई मुख्यमंत्री स्थायी नहीं होता है। वे (नीतीश कुमार) जान लें कि मेरा नाम तेजस्वी यादव है। मैं विधायकों की पिटाई को भूलूंगा नहीं।
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इस कानून के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भी पिट सकता है। हमारा काम विरोध करना है और हम विरोध कर रहे हैं।
लेकिन अबतक हमें एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया गया है। नीतीश कुमार ज्ञानी बन रहे हैं लेकिन उन्हें खुद का भी ज्ञान नहीं है। उन्हें अधिकारी जो पढ़ाते हैं वे उसे पढ़ लेते हैं।