SAMASTIPUR : मिथिला दरभंगा प्रक्षेत्र क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार वार्षिक निरीक्षण करने रोसड़ा एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे। समस्तीपुर एसपी विकास वर्मन उपस्थित रहे। वहीं एसडीपीओ कार्यालय पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर एसपी विकास वर्मन उपस्थित थे। इस दौरान आईजी के आने की खबर से पुलिस महकमा में हलचल दिखी । रोसड़ा अनुमंडल के सभी थाने की पुलिस पहुंचे ।
रोसड़ा डीएसपी सहरियार अख्तर, सर्किल इंस्पेक्टर, जयकांत साहू, रोसड़ा थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, हसनपुर धनाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी, बिथान थानाध्यक्ष संतोष कुमार, बिभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्णचन्द्र भारती, हथौड़ी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, शिवाजीनगर ओपी प्रभारी कमल राम मौजूद थे।
निरीक्षण के क्रम में आईजी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न कांडों की प्रगति और कार्रवाई के बारे में जानकारी ली गई |
थाना के सभी पदाधिकारियों को आपसी सहयोग के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा की निर्देश दिया गाय है कि सभी पुलिस पदाधिकारी ससमय पर मामलों का निष्पादन करें ।
कांडों , अनुसंधानों की जांच की गई पुलिस बलों व उपलब्ध संसाधनों को देखा गया । आगे होली, सबेबारात, रामनवमी के पर्व को ध्यान में रखकर गहनता से जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्ट-पलटन सहनी संवादाता समस्तीपुर की रिपोर्ट