DESK : मुरादाबाद सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. मुरादाबाद के एक होटल में पत्रकारों की पिटाई के मामले में अखिलेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है. अखिलेश यादव के अलावा नामजद रिपोर्ट में 20 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओ पर भी मुकदमा दर्ज है.
कर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया. सपा कार्यकर्ताओं ने मीडियाकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की.उप्र की भाजपा सरकार ने मेरे ख़िलाफ़ जो एफ़आईआर लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहाँ प्रकाशित कर रहे हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2021
अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे।
ये एफ़आईआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है। pic.twitter.com/50ddRQh0fs
पत्रकार ने जब अखिलेश यादव से घटना की शिकायत की, तो अखिलेश यादव ने गुस्से में पत्रकारों पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगा दिया. अखिलेश यादव की मौजूदगी में कार्यकर्ता और सुरक्षागार्ड पत्रकारों से भिड़ गए और उन्हें दौड़ाकर पीटा.मुरादाबाद में @yadavakhilesh के सामने सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई पत्रकार हुए घायल
— Tarun Sharma (@tarun10sharma) March 11, 2021
अखिलेश चुप-चाप देखते रहे सब कुछ।@samajwadiparty @MediaCellSP @priyankagandhi @IndEditorsGuild @myogiadityanath @myogioffice@SanjayAzadSln @Mayawati @dgpup @UPGovt pic.twitter.com/EIze0TdBoD