2021/03/13

समस्तीपुर की महिला चलती ट्रेन से गिरी..हॉस्पिटल में किया गया भर्ती, समस्तीपुर जानेवाली ट्रेन में चढ़ना था,चढ़ गई पटना जाने वाली मेमू ट्रेन में

BEGUSARAI : सहरसा से पटना जा रही मेमू ट्रेन से बेगूसराय स्टेशन पर गिरकर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मंजिल मुबारक गांव निवासी मो.इस्लाम की 22 वर्षीया पुत्री फरीदा खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त महिला गलती से पटना जाने वाली मेमू ट्रेन में चढ़ गई थी जबकि उसे समस्तीपुर जानेवाली ट्रेन में चढ़ना था। ट्रेन खुलने के बाद वह ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। 

महिला को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इलाज के बाद शनिवार को किसी परिजन के नहीं आने पर उसे महिला हेल्पलाइन की सहायता से अल्पावास गृह भेज दिया गया।