SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाने के महिषी पंचायत के वार्ड-7 में नल जल योजना को लेकर दर्ज करायी गई थाना कांड संख्या-352/20 में वार्ड सचिव लालबहादुर झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि ग्राम पंचायत महिषी के पंचायत सचिव दिनेश्वर रजक ने गत 6 दिसम्बर को इस सबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
जिसमें बीडीओ के पत्र के आलोक में ग्राम पंचायत महिषी के वार्ड-7 के वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के खाते में 1969500 रुपये नल जल के लिए दिया गया था।
परन्तु नल-जल का कार्य पूरा नहीं हुआ था। इसमें वार्ड अध्यक्ष फुलिया देवी और वार्ड सचिव लाल बहादुर झा को नामजद किया गया था।
पुलिस ने इस मामले में सचिव को गिरफ्तार कर लिया है परन्तु वार्ड अध्यक्ष फुलिया देवी अभी भी फरार है।
Source-hindustan news