2021/03/13

समस्तीपुर : माकपा विधायक अजय कुमार का स्वास्थ्य के प्रति सराहनीय कार्य के लिए कार्यकर्ताओं में हर्ष

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा में विभूतिपुर विधायक कॉ.अजय कुमार ने विभूतिपुर प्रखंड के नरहन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो एमबीबीएस डॉक्टर को पदस्थापित के लिए सदन में तारांकित प्रश्न रखा। जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने बहुत जल्द पदस्थापना के लिए जवाब दिया है। 

जैसा की सर्वविदित है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र वर्षो से बंद पड़ी हुई थी। विधायक अजय कुमार चुनाव विजयी होने के तुरंत बाद इसे चालू करवाने में अहम भूमिका निभाने का कार्य किया है।अस्पताल में एक आयुष चिकित्सक और दो एएनएम कार्यरत है।

 विधायक के इस सराहनीय प्रयास पर डीवाईएफआई जिला मंत्री महेश कुमार,जिला कमिटी सदस्य बबलू कुमार,एसएफआई जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार,प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार,नितीश कुमार,विकास कुमार,शिव शंकर,सुरेंद्र दास,विनोद कुमार,मनीष कुमार, कृष्णमूर्ति,अवकाश प्राप्त शिक्षक उपेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।साथ ही विधायक को इस जनहित कार्य के लिये धन्यवाद दिया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट