SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर गंज स्थित काली स्थान के प्रांगण में बिहार राज्य किसान सभा के नेतृत्व में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड राम नरेश राय ने की। इस संगोष्ठी में वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा कृषि बिल पर विस्तार से चर्चा किया गया।
इस परिचर्चा में भाग लेते हुए किसान सभा राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉ.रामचंद्र महतो ने तीनों कृषि बिल को काला कानून बताते हुए किसानों के साथ भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा धोखाधड़ी का आरोप लगाया और इस बिल के विरोध में विभूतिपुर के किसानों से आग्रह किया कि 24 मार्च को हजारों-हजार की संख्या में पटना चलकर विधानसभा का घेराव करें। तथा राज्य और केंद्र सरकार को इस बिल की वापसी के लिए दबाव बनाएं।
साथ ही किसान सभा के जिला सचिव मंडल सदस्य कॉ.गजेंद्र प्रसाद चौधरी,कॉ.सुरेंद्र प्रसाद सिंह मुन्ना, अंचल सचिव विनोद कुमार विनय,सहायक अंचल सचिव कॉ.रमाकांत मिश्र,किसान सभा के अंचल अध्यक्ष कॉ.राम नरेश राय,कॉ.रामविलास प्रवासी, कॉ.जंग बहादुर महतो,कॉ. सीताराम यादव,शंभू सिंह,विष्णु देव महतो,परमानंद मिश्र,शंकर दास आदि वक्ताओं ने नए कृषि बिल को भारत के किसानों के लिए काला कानून करार दिया एवं दिल्ली में 106 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए 24 मार्च को हजारों की संख्या में पटना चलकर विधानसभा घेराव करने का अपील विभूतिपुर के किसान एवं मजदूरों से किया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट