SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां ताजपुर थाना क्षेत्र की ताजपुर पंचायत के मोतीपुर वार्ड-05 निवासी कुंदन सिंह व चंदन सिंह के घर में चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात सहित नकदी व अन्य सामान की चोरी कर ली।
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर में ताला मारकर बाहर गए हुए हैं। रात्रि में चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुस गया और घटना को अंजाम दिया। कुंदन सिंह और चंदन सिंह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ देवघर में है। जबकि मां कल्याणी देवी दरभंगा गई हुई हैं।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। इधर, पड़ोसियों द्वारा मोबाइल से घटना की खबर पाकर चंदन सिंह एवं कुंदन सिंह ने अपनी मां को खबर किया। मां घर पर पहुंची तो घर की हालत देखकर वह अवाक रह गई।
घर का सभी सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे कीमती जेवरात, नकद सहित अन्य सामान गायब थे। बताया गया है कि कुंदन सिंह छह लाख का जेवरात, चंदन सिंह का दो लाख पचास हजार रुपये का जेवरात एवं उसका एक लाख पचास हजार का जेवर एवं अन्य सामान करीब दस लाख की संपत्ति चोरों ने चुरा ली है। घटना से संबंधित आवेदन थाना को नहीं दिया गया था।