2021/03/13

प्यार में पागल आशिक ने पत्नी व दो बच्चों को छोड़ की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

DHANBAD : झारखंड के धनबाद जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।नगर निगम में सफाई का काम करने वाले युवक ने एक दूसरी लड़की के प्यार में पागल होकर अपनी पत्नी तथा दो बच्चे को छोड़कर प्रेमिका से शादी रचा लिया. 

बताया जाता है कि दूसरी शादी रचाने के लिए युवक ने पहली पत्नी और दो बच्चों को पटना स्थित मायके भेज दिया. जबकि प्यार में पागल प्रेमी युवक ने प्रेमिका को उसके घर से भगा कर शादी के बंधन में बंध गया.

यह मामला का खुलासा तब हुआ, जब प्रेमी युवक के एक दोस्त ने उसकी पहली पत्नी को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दे दी. 

जिसके बाद पहली पत्नी अपने परिजनों व बच्चे को लेकर धनबाद के महिला थाना पहुंच गई.

 जहां उसके पति की प्रेमिका के परिजन भी पहुंचे हुए थे. इस बाबत पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के परिवार आरोपी प्रेमी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत करने के प्रयास में जुटे हुए हैं.

वही आरोपी युवक अपनी नई नवेली दुल्हन रूपी प्रेमिका के साथ महिला थाना धनबाद पहुंचा हुआ है. 

अब देखना यह है इस मामले का पटाक्षेप कैसे होता है क्योंकि पहली पत्नी भी थाने में हंगामा और हो हल्ला करती नजर आई. जबकि दूसरी प्रेमिका के परिजन भी आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मन बना रहे हैं.

वहीं आरोपी प्रेमी युवक का कहना है कि उसकी पहली पत्नी से लगातार उसका झगड़ा होता रहता था। उसने काफी प्रयास किया कि उसकी पहली पत्नी सुधर जाए और मिलजुल कर रहे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी.

 जिससे आजिज आकर उसने दूसरी शादी कर ली. अब देखना यह है कि मामले में महिला पुलिस की भूमिका थाना की भूमिका क्या होती है.