2021/03/09

पटना एयरपोर्ट पर मिला जिंदा कारतूस...दिल्ली जा रहे युवक के बैग से CISF ने पकड़ा कारतूस

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब CISF के जवानों ने एक युवक को एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। युवक का नाम आयुष है। वह इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था। 

आयुष को स्कैनिंग में पकड़ा गया है। CISF जवानों का कहना है कि उसके बैग से कारतूस स्कैनिंग में मिला है। CISF ने अपनी पूछताछ के बाद उसे एयरपोर्ट थाना को सौंप दिया है। वहां अब पटना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एयरपोर्ट थाना की पुलिस का कहना है कि CISF से सूचना मिली थी कि एक युवक जिसका नाम आयुष है। वह इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था। स्कैनिंग में उसके बैग से जिंदा कारतूस मिला है। इस सूचना के बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में लिया है। 

पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह कारतूस कहां से पाया था और उसे दिल्ली क्यों ले जा रहा था। 

कारतूस को लेकर प्रारंभिक पूछताछ में आयुष का अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पता चल पाया है। पुलिस का कहना है कि वह बता रहा है कि बैग में गलती से कारतूस आ गया है। हालांकि पुलिस तह तक पहुंचने में जुटी है।