SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।उदयपुर काॅलोनी चौक पर परीक्षार्थी से लदे ऑटो पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटो पर 10 की संख्या में स्टूडेंट्स सवार थे।बताया जा रहा हैं कि एक बच्चा ऑटो के आगे आ गया। इसी वजह से हादसा हो गया हैं।
सभी छात्र मुक्तापुर समस्तीपुर से मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने-अपने घर लौट रहे थे। सभी छात्र रोसड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी भिरहा गांव के बताए गए हैं।
घायल छात्रों की पहचान पुरानी भिरहा गांव निवासी सुधीर राम के पुत्र सचिन कुमार व मनटून मुखिया के पुत्र मिथुन कुमार
बताया जा रहा हैं।
इसमें सचिन कुमार का बायां पैर बुरी तरह टूट गया है। मिथुन को पैर व पीठ में गंभीर चोट बताई गई है। अन्य छात्रों को आंशिक चोंटे आई है।
लोगों की मदद से दोनों जख्मी बच्चे को खानपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां दोनों बच्चे की गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।