वह पेट के बल पड़ा हुआ है। मुंह से झाग निकल रहा है। शरीर पर पीले रंग की फुल शर्ट और नीले रंग का गमछा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया और शव को यहां लाकर फेंक दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे।