2021/03/25

बिहार विधानसभा में पूर्व मंत्री व समस्तीपुर कल्याणपुर के विधायक महेश्वर हजारी , बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष बने

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा में पूर्व मंत्री व कल्याणपुर के विधायक महेश्वर हजारी काे बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू के प्रदेश महासचिव डा दुर्गेश राय ने सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस जिला को पहले विधानसभा अध्यक्ष व अब विधानसभा का उपाध्यक्ष पद देकर जिला को गौरवान्वित किया है।

 बधाई देने वालों में जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी, प्रो. तकी अख्तर, प्रो. देवनाथ सिंह, डॉ ज्योति निर्मला, डॉ हरिकिशोर सिंह, कौशल सिंह कुशवाहा, मनीष कुमार पूर्व मुखिया दिनेश दास तांती, छेदीलाल भरतिया, अनिल बाबा, प्रमोद मिलिंद, राजकुमार साह, अरुण पासवान, शाह अशर्फी साहनी, रामनारायण मोले, विंदेश्वर राय, अरुण पासवान, अमर कुमार राय, उमेश कापर आदि शामिल हैं।