2021/03/09

खेसारीलाल के बाद निरहुआ के साथ नजर आएंगी श्रुति राव.... दिल्ली पुलिस के लिए कर चुकी हैं काम

DESK : भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री हैं श्रुति राव, जिन्होंने पहले खेसारीलाल यादव के साथ फिल्म 'लिट्टी चोखा' में महत्वपूर्ण किरदार निभाया और अब वे दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं।

श्रुति राव यूं तो इंडस्ट्री की नई पौध हैं, लेकिन उनमें प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है। ये दिल्ली के लोग भी बखूबी जानते हैं, जो लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे थे या वहां रह रहे थे। 

तब वैश्विक महामारी कोरोना के वक़्त लॉकडाउन में दिल्ली पुलिस उनकी आवाज का इस्तेमाल लोगों को जागरूक करने के लिए कर रही थी, जिसके लिए बाद में उन्हें सर्टिफिकेट भी मिला।

 यह इस बात का प्रमाण है कि वे अभिनय के साथ-साथ खूबसूरत आवाज की भी धनी हैं, क्योंकि वे पूर्व में जागरण, अलबम और गाने भी कर चुकी हैं। 

हाल के दिनों में श्रुति का झुकाव बड़े पर्दे की ओर देखा जा रहा, जहां वे खुद को साबित कर रही हैं। तभी बाबा मोशन पिक्‍चर्स की बैक टू बैक फिल्में कर रही हैं। 

और वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि करियर के स्टार्ट में वे खेसारीलाल यादव, दिनेशलाल निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह जैसी दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

 इसका क्रेडिट वे प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा और अनिता शर्मा को देती हैं और कहती हैं कि निर्माता प्रदीप के शर्मा हुनरमंद कलाकारों को खूब मौका देते हैं।

आपको बता दें कि प्रदीप के शर्मा और उनकी कम्पनी बाबा मोशन पिक्चर्स की पहचान इंडस्ट्री में सार्थक सिनेमा निर्माण के लिए होती हैं।

 साथ ही उनकी फिल्म में नए और पुराने कलाकारों का बेहतर सामंजस्य भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी रहती है। वे नई प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें बड़ा मंच देते हैं, जिसकी खोज श्रुति राव भी हैं।