2021/03/09

बॉयफ्रेंड के साथ भागी बेवफा पत्नी, पति को बोली- मेरे बिना रहना सीख लीजिये, दोनों बच्चों को संभालिएगा

BUXAR : बक्सर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।मामला डुमरांव नगर के पाइप फैक्ट्री मोहल्ला में सामने आया है। तीन बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया।

इसके बाद महिला ने अपनी आगे की जिंदगी उसके नाम कर दी। युवक के प्यार में डूबी महिला दिन रात उसी के सपनों में खोए रहने लगी और एक दिन वह अपने प्यार के साथ दो बच्चों को छोड़कर सिर्फ चार वर्षीय पुत्र को लेकर घर से भाग गई।

 अब ढ़ाई महीने से पुत्र के वियोग में पिता जहां दर-दर की ठोकरें खा रहा है। वही महिला के दो बच्चे भी मां के वियोग में तड़प रहे हैं। 

महिला के पति और रोजगार सेवक पुलिस प्रशासन के समक्ष एक ही राग अलाप रहा है कि अपनी पत्नी की खुशहाली के लिए सब कुछ किया, लेकिन फिर क्‍यों उसने दगा किया? 

फिलहाल पिता हर जगह पुत्र के लिए गुहार लगा रहा है। मुरार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पंचायत रोजगार सेवक देवनारायण प्रसाद ने थाना में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया है कि बक्‍सर जिला के डुमरांव स्थित सुप्रभात स्टील फैक्ट्री मोहल्ला स्थित मकान में अपने प्रेमी सोनू कुमार, पिता उमेश प्रसाद, ग्राम एकौना, थाना सिमरी के साथ मिलकर आवश्यक दस्तावेज और दो लाख से ज्‍यादा कीमत का आभूषण लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। अपने चार वर्षीय पुत्र को वापस लाने के लिए पिता हर जगह न्याय की गुहार लगाता फिर रहा है।