MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।राजनगर मेंं निगरानी के धावा दल ने आइसीडीएस के एक डाटा ऑपरेटर को मंगलवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया है। गिरफ्तार डाटा आपरेटर खजौली थाना क्षेत्र के नरार का रहने वाला बताया जाता है।
राजनगर स्थित आइसीडीएस कार्यालय से डाटा आपरेटर महेश कुमार झा को एक आंगनवाड़ी सेविका से 3300 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। टीम के पहुंचते ही आइसीडीएस कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम उसे गिरफ्तार कर मधुबनी पहुंची और वहां से उसे लेकर पटना रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार राजनगर वार्ड एक की आंगनवाड़ी सेविका सुनीता कुमारी से डाटा ऑपरेटर ने रिश्वत की मांग की थी। आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत मातृत्व वंदना योजना के दस लंबित मामलों के राशि भुगतान के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी।