DESK : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। सेक्स रैकेट
का भंडाफोड़ हुआ हैं। सूचना पर हरियाणा के हांसी पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारते ही हड़कंप मच गया।
स्पा सेंटर पर छापा मार कर वेश्यवृति के मामले में दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है. एक युवती कूद कर भाग रही थी इसी दौरान पुलिस ने उसे भी धर दबोचा. पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है. गिरफ्तार युवतियों में से एक युवती गुरुग्राम और दूसरी हिसार की रहने वाली है.पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने बताया कि बडसी मार्केट की भाग्यशाली मार्केट में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. पुलिस ने एक 500 रुपये का नोट देकर फर्जी ग्राहक बना कर भेजा. पुलिस ने वेश्यावृति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.