2021/03/14

चोरी की बाइक से घूम रहा था युवक ,कहा- गर्लफ्रैंड से मिलने जाना था और पास में गाड़ी नहीं थी इसलिए की चोरी

PALAMU : झारखंड क पलामू से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने रविवार की सुबह एक बाइक चोर को पकड़ा। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है। 

आरोपी युवक चोरी की बाइक से बिस्फुटा पुल की ओर घूम रहा था। पकड़े जाने के बाद पुलिस को उसने बताया कि प्रेमिका से मिलने जाना था इसलिए उसने बाइक की चोरी की।

पुलिस गिरफ्त में आया जितेंद्र कुमार सिंह (26) हमीदगंज में बीएन कॉलेज के पास रहता है। बैरिया में हाई स्कूल के पास योगेंद्र चौधरी का घर है। 

शनिवार की रात घर से ही योगेंद्र चौधरी की हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई थी। रविवार की सुबह जब वो 5 बजे के करीब सो कर उठे तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। इसके बाद टीओपी तीन प्रभारी अभिमन्यु सिंह को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस सक्रिय हुई।


सूचना मिलने के डेढ़ घंटे के अंदर बाइक समेत चोर को धर दबोचा। टीओपी तीन प्रभारी अभिमन्यु ने बताया कि बाइक चोर के अनुसार, पाटन में उसकी प्रेमिका रहती है। उसी ने रात में मिलने के लिए बुलाया था।

 जाने का कोई साधन नहीं था तब उसने सुबह बाइक चोरी करने का प्लान बनाया। इसमें वह सफल हो गया। पुलिस फिलहाल उससे यह जानने में लगी है कि आरोपी ने पहली बार कोई बाइक चोरी की है या वो ऐसी घटनाओं में पहले भी शामिल रहा है।