BEGUSARAI : बेगुसराय जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहाँ बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक हवस में इतना अंधा हुआ कि अपनी चचेरी बहन के साथ ही घिनौनी हरकत कर डाली।
युवक ने अपनी बहन को तब दबोच लिया जब वह अपने घर के समीप ही खेत की तरफ जा रही थी। उसने युवती को खेत की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया।
इस बीच युवती को मौका मिला और उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की जमकर पिटाई की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही युवक और युवती दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस को कार्रवाई की दिशा तय करने के लिए मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
मामले में आरोपित युवक पर दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से युवती के सिर पर वार कर जख्मी करने का भी आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी वीर धीरेंद्र ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की है।
इस संबंध में बलिया डीएसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि व अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है।