GAYA : गया से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां
डोभी थाना क्षेत्र के केसापी गांव का पीयूष कुमार अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। दोनों दो वर्षों से गया में किराये के मकान में रहते थे। बुधवार को पीयूष के गायब होने के बाद उसकी पत्नी ममता परेशान हाे गई।
उसे खोजते हुए केसापी पहुंच गई। लेकिन पीयूष के घरवालों ने उसे घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस की शरण ली। डोभी थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में युवती को उसके प्रेमी के घर पहुंचाया।
लड़की ने बताया की वह दाउदनगर में अपने दादा के साथ रहती थी। इसके दादा दाउदनगर में सरकारी नौकरी करते थे। वहीं पर रहकर पढती थी। पढने के क्रम में पीयूष से मुलाकात हुई।
फिर दोनों 2018 में घर से भागकर पटना चले गए। वहां के हनुमान मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों जहानाबाद में किराए के मकान में रहने लगे। उसके बाद गया शहर में किराए के मकान में रह रहे थे।
युवती ने बताया की बुधवार को अचानक पीयूष बगैर कुछ बताये उसे अकेला कमरे में छोड़कर भाग गया। काफी देर तक नही आने के बाद उसके मोबाइल पर फोन लगाया लेकिन मोबाइल बंद था। इस क्रम में दो दिन गुजर गए।
तब वह उसे खोजते-खोजते उसके घर पहुंची। परंतु वहां भी वह नहीं मिला। इसके बाद ससुराल में रहने का आग्रह किया लेकिन ससुराल वाले रखने से इंकार कर गए। इसके बाद थाने का सहारा लिया।
इधर पुलिस जब ममता को लेकर केसापी पहुंची तो गांव में भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष ने अपने सामने ममता को ससुराल में प्रवेश दिलाया।
साथ ही हिदायत दी कि प्रताड़ित नहीं किया जाए। पीयूष को सभी लोग मिलकर खोजने का प्रयाश कीजिये। ममता फिलहाल ससुराल पहुंच गई है। लेकिन पीयूष के नहीं मिलने से वह परेशान है।