2021/03/04

बच्चे की मौत...शव यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में बच्चे को लगी गोली..गोली लगने से यात्रा में भगदड़

PATNA : पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।
खुसरुपुर के बड़ा हसनपुर गांव में शव यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ा हसनपुरा गांव निवासी गोलू कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में एक बुजुर्ग की मौत के बाद धूमधाम से शव यात्रा निकाली जा रही थी। 

इसी दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। तभी एक गोली 10 साल के गोली के दाहिने सीने में जाकर लग गई। गोली लगने से यात्रा में भगदड़ मच गई। इधर, गोलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 

खुसरुपुर थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोलू कुमार को गोली लगी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेजा गया है। ग्रामीण SP भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।