PATNA : पटना में एसकेपुरी थाना क्षेत्र के पॉश और बेहद बिजी बोरिंग रोड में चलती कार में एक लड़की के अपहरण की कोशिश की गई। तीन लोग बोरिंग रोड पर चलती कार में लड़की को खींचकर जबरन कार में बैठाने लगे। इसपर लड़की शोर मचाने लगी।
वह तीनों को गालियां भी देने लगी। इतने में लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। तीनों को स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पकड़ लिया ।
पकड़े गए लोग कहने लगे कि वो उनके परिवार का मामला है। इसपर स्थानीय लोगों ने लड़की और तीनों लोग को वहीं एक रेस्टॉरेंट में बैठाकर पुलिस को सूचना दी।