SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहाँ अज्ञात चोरों द्वारा मोबाईल दुकान का शटर तोड़कर मोबाईल व नगदी उड़ा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इन दिनों सहरसा में चोरी की घटना से शहरवासी परेशान है वहीं पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी बेरियर के समीप का है जहां देर रात चोरों ने मोबाइल दुकान का सटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।वहीं पीड़ित दुकान मालिक मो0 इरशाद आलम ने नगद सहित चार लाख मूल्य की विभिन्न कंपनियों के मोबाइल व अन्य सामानों की चोरी होने की आशंका जताई है।
उन्होंने बताया कि शादी विवाह कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से पिछले दो दिनों से उनका मोबाईल दुकान बन्द था। इसी दौरान बीती रात चोरों ने दुकान का सटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी जानकारी सुबह में बगल के दुकानदार के द्वारा उन्हें फोनकर दिया कि आपके दुकान में चोरी हो गई है, जिसके बाद हम दुकान पहुंचकर चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दिए।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के द्वारा चोरी की घटना से संबंधित आवेदन दिया गया है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो उस इलाके में लगातार चोरी की घटना होती रहती है। आसपास के इलाकों में इससे पहले कई दफा चोरी की घटना घटित हो चुकी है लेकिन पुलिस की तरफ से कोई खास कार्रवाही अबतक देखने को नहीं मिला है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा