2021/03/10

समस्तीपुर ब्रेकिंग : श्राद्ध कर्म के दरमियान हुई जमकर मारपीट .....थाने में FIR दर्ज

SAMASTIPUR : जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2016 से चल रहे जमीनी विवाद के कारण भोज के भात का बहाना बनाकर मारपीट हुई। 

जानकारी देते हुए बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी दशरथ मालाकार ने बताया कि विगत रविवार को जमीनी विवाद के निपटारा हेतु सजातीय पंचों के द्वारा पंचायत रखा गया था। 

जिस पंचायत को टालने के ख्याल से पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार रोशन ने बेवजह भोज के भात का बहाना बनाकर मारपीट किए एवं हम पांचों भाई सहित तीन चचेरे भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम कर रहे हैं। 

जबकि सजातीय एवं समाज के बीच पंचायत के माध्यम से स्टांप बॉन्ड बनाकर सामाजिक स्तर पर जमा है। वहीं पूर्व मुखिया राजेश कुमार रोशन द्वारा हसनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसका थाना कांड संख्या 32/21 है। वहीं संवाद प्रेषण तक थानाध्यक्ष सीके गौरी से संपर्क नहीं हो पाया।

वरिष्ठ संवाददाता - संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट