SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग एसएच 88 पर मालीपुर में पेट्रोल पंप के निकट दो ट्रकों में आमने सामने हुई टक्कर में जहाँ एक खलासी की मौत हो गई वही एक चालक घायल हो गया है ।एक ट्रक पोप्लेंन मसीन को लाद कर सिंघिया से रोसड़ा की ओर जा रहा था, तथा दूसरा ट्रक रोसड़ा से सिंघिया की ओर बांस लाद कर जा रहा था।
बताया गया की दोनों गाड़ी को तेज गति में रहने के कारण आमने सामने टकरा गई थी, स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उक्त घायल चालक और खलासी को अस्पताल भेजी गई लेकिन खलासी की स्थिति गंभीर रहने पर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही दम तोड़ दिया वही चालक का इलाज चल रही है।
खलासी की पहचान समस्तीपुर जिले मोहद्दीनगर प्रखण्ड के चकला ग्राम के जगरनाथ राय के रूप में की गई है जो चालक अमरनाथ राय के भाई था।वही दूसरे ट्रक के चालक की पहचान नही हो पाई है ।खलासी के मृत्यु होने पर समाजसेवी चंद्र केत ने मृतक के परिजनों को 4लाख रुपया आर्थिक सहायता देने की मांग बिहार सरकार से किया है।
फिलहाल हसनपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी घटना स्थल पर पहुंचकर गाड़ी को अपने हिरासत में ले लिया है। बांस लधी ट्रक तथा पोकलेन जेसीबी लधी ट्रक दोनों को अलग-अलग रखते हुए चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया गया है। जेसीबी से दोनों ट्रक को दुधपूरा कैंप जमादार विजय सिंह दोनों ट्रक को अलग अलग किया घटनास्थल पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी मौजूद थे।
रिपोर्ट- पलटन सहनी