SAMASTIPUR : समस्तीपुर में एक साल पहले नाबालिग से रेप की घटना सामने आई थी, मामला अभी भी पॉक्सो कोर्ट में चल रहा है। लेकिन दावा है कि आरोपी को कम से कम सजा हो इसलिए ग्रामीणों और परिवार की रायशुमारी के बाद ये फैसला लिया गया।
समस्तीपुर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां नाबालिग से रेप के आरोपी की कोर्ट परिसर में पीड़िता से शादी करवाई गई।
मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक को मौलाना ने पूरे रस्मों-रिवाज के साथ निकाह पढ़वाया। ऐसा उसे सजा का कम करवाने के लिए किया गया।
जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना इलाके में एक साल पूर्व नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में पुलिस मे कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पॉक्सो कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी।
आरोपी युवक को बुधवार को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था जहां पर मौलाना ने उसका पीड़िता के साथ निकाह करवाया।
बताया जाता है कि आरोपी युवक को कम सजा हो इसके लिए ग्रामीणों और परिवार की राय के बाद यह फैसला लिया गया। समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर में जब मौलाना निकाह की रस्म को पूरा करवा रहे थे उस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी।
कोर्ट परिसर में हुए इस निकाह की काफी चर्चा हो रही है। समस्तीपुर कोर्ट में हुए निकाह की यह घटना पहली घटना है। कोर्ट परिसर में जिस युवक को मौलाना ने निकाह पढ़वाया वह युवक समस्तीपुर मुफस्सिल थाना इलाके के रहीमपुर रुदौली गांव का रहने वाला है। आरोपी का नाम मोहम्मद राजा है।