DESK : लुधियाना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।बीआरएस नगर इलाके में सपा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर थाना सराभा नगर पुलिस ने दबिश दी। मौके पर स्पा के मालिक समेत 3 युवतियों को गिरफ्तार किया गया।
उनके खिलाफ इम्मोरल ट्रेफिक प्रीवेंशन एक्ट 1956 के तहत केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को वीरवार अदालत में पेश किया गया जहां से उनका रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपितों की पहचान पंचशील विहार निवासी चरणजीत सिंह, बीआरएस नगर के ई ब्लॉक निवासी मीनू कपूर, एसबीएस नगर निवासी निशू तथा बाड़े वाल रोड कि चांद कॉलोनी निवासी चांदनी के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को बुधवार गुप्त सूचना मिली थी के आरोपित चरणजीत सिंह ने बीआरएस नगर स्थित डब्बू मार्केट में पहली मंजिल पर वीवा सपोट स्पा खोल रखा है। जहां वो ग्राहकों को स्पा देने की आड़ में वहां रखी लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा चलाता है। सूचना के आधार पर दबिश देकर चारों आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया गया।